Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जो 2014 में आए थे और 2024 में चले जाएंगे : अखिलेश यादव

बिजनौर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार दीपक सैनी के समर्थन में शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

13 Apr 2024

 जो 2014 में आए थे और 2024 में चले जाएंगे : अखिलेश यादव

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो 2014 में आए थे, वे 2024 में चले जाएंगे। इंडी गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। जबकि भाजपा तो पुलिस को समाप्त कर देगी।

बिजनौर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार दीपक सैनी के समर्थन में शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। एक और संविधान की रक्षक पार्टियां हें और दूसरी ओर संविधान के भक्षक मैदान में है। भाजपा सरकार ने सीमा पर देश को सुरक्षित रखने वाली फौज को खत्म कर अग्निवीर जैसी योजना लागू कर दी है, जिससे नौजवान हताश है। उनके गठबंधन की सरकार, सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कहीं भाजपा अगला हमला पुलिस पर ना कर दे और पुलिस को सिर्फ तीन साल के लिए ही भर्ती करें। 400 सीटें जीतने की बात कहने वाले काले कानून लागू करेंगे। प्रधानमंत्री कहते हैं कि गेहूं का भंडारण हो गया है। वह सरकारी भंडारण की बात नहीं, बल्कि मुनाफा कमाने के लिए एकत्र किए गए गेहूं की बात करते हैं। यह सरकार दबाव बना रही है, लेकिन आपकी फसलों का वाजिब दाम नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए इंडिया होता है, लेकिन भाजपा इंडी कहती है। वे लोग इंडिया का नाम नहीं ले सकते।

अखिलेश यादव ने इससे पहले बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुर हंसापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस बार आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए पूरी ताकत से पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव जिताया जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News